अजब गजब: किंग कोबरा तो देखा होगा लेकिन क्या उसका जहर देखा है? शख्स ने कोबरा पकड़ कर दिखाया सबको जहर, आपके भी उड़ जाएंगे होश

  • किंग कोबरा के जहर को दिखाया सबको
  • तीन हजार से भी ज्यादा प्रजातियां सांप की पाई जाती हैं
  • लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-05 07:47 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनियाभर में तरह-तरह के सांप मौजूद हैं। कुछ बहुत कम जहरीले होते हैं और कुछ बहुत ज्यादा विषैले होते हैं। जिसमें कुछ तो ऐसे होते हैं कि अगर गलती से इंसान को काट भी लें तो इंसान का बच पाना मुश्किल हो जाता है। सांप को देखने से ही बहुत लोग डर जाते हैं। जिसमें कुछ तो उनको देखकर वहां से भाग लेते हैं या तो कुछ उनको मार देते हैं जिससे वो बच पाएं। वहीं कुछ तो ऐसे होते हैं जिनको सांप बहुत पसंद होते हैं। साथ ही उनको सांपों के बारे में पूरी जानकारी होती है। वे सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये इतने जहरीले सांपों का जहर दिखने में कैसा होता है? अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। एक वायरल हुए वीडियो में एक शख्स दिखाता है कि किंग कोबरा का जहर दिखने में कैसा होता है। 

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर एक शख्स ने शेयर किया है। वो शख्स अमेरिका का रहने वाला है और अक्सर सांपों के साथ नजर आता है। उनको सांपों का बहुत शौक है साथ ही उन्होंने घर पर भी बहुत से सांप पाल रखे हैं। उनका एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने फर्श पर चल रहे किंग कोबरा को पीछे से चुपके से पकड़ लेते हैं। क्योंकि किंग कोबरा जहरीला होने के साथ-साथ बहुत फुर्तीला भी होता है। वो उसको तेजी से पकड़ता है। उसके दूसरे हाथ में एक ग्लास होता है। जिससे वो उसके हमले से बच सके। वो तेजी से कोबरा को पकड़ लेते हैं। और तुरंत उसका मुंह ग्लास में लगा देते हैं। ऐसे में गुस्से से भरा कोबरा अपना जहर ग्लास में निकालने लगता है। जिसके बाद पता चलता है कि उसका जहर देखने में शहद की तरह पीला होता है। जब जहर निकल जाता है तो वो शख्स उसको वापस से बाड़े में पहुंचा देता है। बता दें देश में 3000 से ज्यादा सांप की प्रजातियां हैं लेकिन उनमें से सिर्फ 600 ही जहरीले होते हैं।

Full View

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को करीब 46 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। जिसमें से 86 लाख लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा इसमें 20 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने कमेंट करके कहा है कि वाह शांति से आराम करो ब्रियान, तुम्हें देखना बहुत मजेदार है। मुझे खुशी है कि तुम्हारा कंटेंट अभी भी दिखाई देता है। वहीं दूसरे ने लिखा है कि यहां इंसान नहीं बल्कि किंग कोबरा डरा हुआ और आतंकित दिख रहा है। तीसरे ने कमेंट में बोला कि इस आदमी के पास आस्ट्रेलियाई नागरिकता होनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News